UP Board 10th, 12th Result 2023

UP Board 10th Result 2023 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट एक ही क्लिक में यहां से करें चेक

नई दिल्ली। इंडिया में सबसे बड़े बोर्ड सीबीएसई के परिणामों से ज्यादा यूपी बोर्ड रिजल्ट का इन्तजार रहता है। यूपी बोर्ड परीक्षा हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रहती है। नक़ल पर रोक के सख्त नियम तो पहले कभी फर्जी मेरिट लिस्ट जारी होना भी चर्चा में रहा। यूपी बोर्ड परीक्षा में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स बैठते हैं। देश भर में सबसे बड़ा राज्य परीक्षा बोर्ड है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा रिजल्ट भी अगले महीने जारी किए जाएंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम बहुत सी थर्ड पार्टी वेबसाइट भी जारी करेंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट डाउन होने के चलते आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा में बैठे विद्यार्थियों के लिए ज एक बड़ी खबर है कि उनकी परीक्षा परिणाम के नतीजे आज घोषित होने वाले है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 1.30 बजे तक घोषित कर दिए जाएगें। जो छात्र 10th, 12th की परीक्षा में बैठे थे उनके इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो गई है। वे लोग अपने परिणाम UPMSP के द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.inऔर  upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

UP Board 10th Result 2023 By Name

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से नतीजे जारी करने की घोषणा एक ट्वीट कर दी है जिसमें लिखा है कि, यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 दिनांक 25/04/2023 दिन मंगलवार अपराह्न 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।

UPMSP Result 2023 By Name

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। आगे की टैब में आपको संबंधित परीक्षा के लिंक का चयन करने के लिए कहा जाएगा। संबंधित परीक्षा के लिंक पर क्लिक करने के साथ ही आप नई स्क्रीन मांगी गई जानकारी को भर दें। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।