Parineeti Chopra and Raghav Chadha engagement

Parineeti-Raghav: परिणीति चोपड़ां संग हुई राघव चड्ढा की सगाई, सामने आईं तस्वीरों में एक-दूजे की बाहों में खोए आए नजर

नई दिल्ली। काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से सगाई कर ही ली। आप (आम आदमी पार्टी) के सांसद राघव चड्ढा ने जैसे ही परिणीति चोपड़ा को सगाई अंगूठी पहनाई, उसके बाद से उनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। इनकी सगाई की रस्म दिल्ली में हुई। जहां पर दोनों जोड़ियों के करीबी दोस्तों के साथ परिवार के सदस्य उपस्थिति रहे।

सगाई फंक्शन में परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा एक अलग लुक में नजर आईं। इसके अलावा  मनीष मल्होत्रा भी शामिल हुए। परिणीति और राघव की सगाई के बाद की तस्वीरों में दोनों की जोड़ी काफी शानदार लग रही थी।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें परिणीति ने लिखा- ‘जो चाहा, वो सपना पूरा हो गया… मैंने हां कह दिया।’

वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में जहां एक ओर परिणीति  राघव के सीने पर सिर रखे नजर आई तो दूसरी ओर  वे दोनों एक दूरे को लिप किस देते नजर आए, तो कभी दोनों नोज किस पोज में बैठे नजर आएं।

काफी पुलिस सुरक्षा के बीच हुई परिणीति चोपड़ा की सगाई में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के अलावा कई बड़े स्टार उनके इस कार्यक्रम में पहुंचे। कपूरथला हाउस कई दिग्गज कलाकारों और नेताओं से  सज गया था। राजनीति के गलियारो से सगाई समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान भी शामिल हुए। इतना ही नही कपिल सिब्बल, आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, राजीव शुक्ला, मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगम, आदित्य ठाकरे, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम भी उनकी सगाई में पहुंचे थे