Chris Gayle Doing Bhojpuri Commentary

मैच छोड़ बिहारी बाबू बने क्रिस गेल, Bhojpuri Commentary से गेल ने Ravi Kishan को किया फेल!

नई दिल्ली: क्रिकेट में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले क्रिस गेल हमेशा अपनी बल्लेबाजी से सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। मैदान में उतरते ही ऐसे चौके छक्के की बरसात करते है जिससे गेदबांज में ही नही खुद एम्पायर भी डरने लग जाते है लेकिन इस बार क्रिस गेल अपनी बल्लेबाजी से नही बल्कि भोजपुरी भाषा से हड़कंप मचाते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर उनकी भोजपुरी कमेंट्री का विडियो इस समय तहलका मचा रहा हैं। जिसमें क्रिस गेल भोजपुरी में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जब गेल भोजपुरी में बात करते हैं तो उनके इस अंदाज के देख लोग हैरान हो रहे है। जहां एक तरफ आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी से लोग डर जाते है तो वहीं अब भोजपुरी भाषा की कमेंट्री सुनकर रवि किन भी आहें भरते नजर आ रहे हैं। अब क्रिस गेल का यह वीडियो धमाल मचा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=acsr0oKxeQc

क्रिस गेल ने की भोजपुरी में बात

आईपीएल के 16वें सीजन के दौरान क्रिस गेल ने कई रिकॉर्ड बनाए और और तोड़े हैं। वहीं अब भोजपुरी की कमेट्री से उन्होने अब भारत में रहने वालों को भी चैलेज कर दिया है। क्रिस गेल को भोजपुरी में बात करते हुए देख हर कोई हैरान हो गया।

बतां दे क्रिस गेल जब एक टीवी शो के प्रोग्राम में पहुंचते हैं तो वहां एंकर शुरुआत में उनसे भोजपुरी में बात करने लग जाता है जिसमें एंकर जब भोजपुरी में कुछ सवाल करता है तो क्रिस गेल हर प्रश्नों का जवाब भोजपुरी भाषा में देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।