BSEB Bihar Board 10th Result 2023

RBSE Rajasthan 10th Result 2023 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 Declared: लंबे समय से इंतजार कर रहे 10 वी के छात्रों को आखिर राहत भरी खबर सामने आ ही गई है। राजस्थान बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम देख सकते है।

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90.49 प्रतिशत रहा। और इस साल के 10वीं क्लास में पास लोगों का प्रतिशत 90.49 फीसदी रहा हैजिसमें लड़को के प्रतिशत के मुकाबले लड़कियों का पास ज्यादा देखा गया है। जहां इस साल छात्रों का पास प्रतिशत 89.78 और छात्राओं का पास प्रतिशत 91.31 रहा है।

ऐसे करें चेक 

छात्र सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर क्लिक करें। इसके बाद आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करने की जरूरत होगी। फिर छात्रों को आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए अपना रोल नंबर भरना होगा।

इसके बाद आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर आपके नतीजे सामने आ जाएंगे। इसके बाद आप डिजिटिल मार्केशीट का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं के एग्जाम 16 मार्च से 11 अप्रैल तक संपन्न कराए गए थे।