Bollywood Actresses

Bollywood Actresses: बिन ब्याही मां बनी ये मशहूर एक्ट्रेस, पहली वाली का नाम सुन चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली: बॉलीवुड में एक्टर एक्ट्रेस के प्यार के चर्चे किसी फिल्मी कहानी से कम नही होते है। जहां प्यार, इकरार, से लेकर तकरार तक देखने के मिलती है। इतना ही नही फिल्मी कहानियों की तरह ही एक्ट्रेस रियल लाइफ में बिन ब्याही मां तक बन जाती है। आज हम बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियां के बारे में बता रहे हैं जो  मां बनने के बाद शादी रचाने को मजबूर हुई। ये वो 4 अभिनेत्रियों के नाम बताने जा रहे हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी अभिनेत्री है

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

सबसे पहला नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रही आलिया भट्ट का आता हैं। आपको बता दें कि बीते साल 14 अप्रैल 2022 को आलिया ने अभिनेता रणबीर कपूर के संग शादी रचाई थी। और शादी के महज 2 महीने बाद ही उन्होने जून में अपनी प्रेगनेंसी की खबर देकर सभी को हैरान कर दिया। प्रेगनेंसी की खबर सुनते ही लोग यह बातें बनाने लगे कि आलिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी। आलिया ने नवंबर 2022 में बेटी को जन्म दिया।

 

दीया मिर्जा (Dia Mirza)

इस कड़ी में दूसरा नाम अभिनेत्री दिया मिर्जा का आता है। दिया ने 15 फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव राखी के साथ शादी की थी। आपको बता दें कि यह दिया की यह दूसरी शादी है। शादी के डेढ़ महीने बाद ही दिया मिर्जा ने अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा किया था प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट के 5 महीने बाद ही दिया ने एक बेटे को जन्म दिया। ऐसा कहा गया कि दीया मिर्जा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी।

नेहा धूपिया (Neha Dhupia)

इस लिस्ट में तीसरा नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नेहा धूपिया का भी नाम आता है। आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के संग शादी रचाई है। अंगद और नेहा अपनी ने शादी से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। खबरों में ऐसा कहा गया कि नेहा अपनी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। जिसके बाद ही उन्होने अंगद से शादी की।

 

महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary)

फिल्म ‘परदेस’ की एक्ट्रेस महिमा चौधरी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। आपको बता दें कि महिमा ने साल 2006 में आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। खबरों की माने तो महिमा चौधरी भी प्रेग्नेंट होने के बाद शादी के बंधन में बंधी।