Vastu Tips For Money Plant

भूलकर भी इस दिशा में ना लगाएं मनी प्लांट, कर देगा आपको बर्बाद, घर में छाने लगेगी गरीबी

नई दिल्ली। मनी प्लांट का पौधा अपने नाम के अनुसार काम करता है। जिस घर में यह लगा होता है उसके घर की किस्मत बदल जाती है। यह आपके भाग्य को बदल देता है। लेकिन इस पौधे का असर तभी सही मिल सकता हैजब यह सह दिशा में लगे। इसलिए पौधे को लगाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपको बता दें कि घर में मनी प्लांट से जुड़े कुछ नियम है जिसे पालन करना काफी जरूरी है।

मनी प्लांट के पौधे को लेकर शास्त्रों में बताया गया है। मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा में ना लगाने से घर पर कई तरह की दिक्कतें आनी लगती है। यहां तक कि पैसों के आने की गति भी रूक जाती है।

मनी प्लांट को लगाने की दिशा

मनी प्लांट को कभी भी उत्तर दिशा में नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से आपके घर में गरीबी का वास हो जाएगा। इसलिए पौधे को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में लगा मनी प्लांट आपके घर में सुख-समृद्धि देता है।

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है, आपके घर में तरक्की वैसे-वैसे होने लग जाती है।बताया जाता है कि मनी प्लांट के पौधे का संबंध सीधे शुक्र ग्रह से होता है इसलिए इस पौधे को गलती से भी किसी को देते है तो आपको घर की सुख शांति भी उसके साथ चली जाती है। आपके घर की खुशियों को ग्रहण लग सकता है। आपको बता दें कि मनी प्लांट का पौधा को हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए क्योंकि मनी प्लांट के पौधे को अधिक सूर्य के प्रकाश की जरूरत नहीं होती है।