आज के समय में जो लोग किसानी का कार्य करते हैं। वे पशुपालन से भी अच्छी कमाई कर रहें हैं। आज पशुपालन का व्यापार कमाई का अच्छा जरिया बन चुका है। यदि आपके पास अच्छी नस्ल के पशु हैं तो आप इस क्षेत्र में अच्छा पैसा कमा सकते है।
बहुत से लोग डेयरी फार्म खोल लेते हैं लेकिन अच्छी नस्ल के पशु न होने के कारण उनका व्यापार बंद हो जाता है। अतः सबसे पहले आपके पास अच्छी नस्ल के पशु होने बेहद जरुरी हैं। इसी क्रम में आज हम आपको गाय की एक ऐसी नस्ल के बारे में बता रहें हैं। जो आपको प्रतिदिन 50 लीटर तक दूध दे सकती है। आइये अब इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
यह गाय आपको कर देगी मालामाल
आज हम आपको गाय की जिस नस्ल के बारे में जानकारी दे रहें हैं। वह आपको प्रतिदिन 50 लीटर तक दूध आसानी से दे देती है। इसको गिर गाय कहा जाता है। यह हमारे देश के गुजरात राज्य में सबसे अधिक पाई जाती है। इस गाय का दूध बेहद सेहतमंद माना जाता है। यह छोटे बच्चों से लेकर बीमार लोगों तक को अच्छा लाभ प्रदान करता है। इसी कारण इस गाय का दूध काफी महंगा भी बिकता है।
गिर गाय की पहचान तथा देखभाल
इस गाय की पहचान यह होती है की इसके कान लंबे तथा बड़े होते हैं। इसके मुंह के सामने की खाल नीचे की और लटकी रहती है। इसकी खाल का रंग सफ़ेद या या गहरा लाल की भूरे रंग के धब्बे के साथ रहता है। मादा गिर गाय का वजन लगभग 385 किलोग्राम होता है तथा इसकी ऊँचाई 130 सेंटीमीटर होती है।
इसकी देखभाल के बारे में बात करें तो यह ज्यादा धूप में नहीं रहती है। इसको आप चारे के अलावा गेंहू, मक्का, जौ, चावल तथा बाजरा भी दे सकते हैं। गाय की इस नस्ल को पाल कर आप अपना अच्छा बिजनेस कर सकते हैं तथा खूब पैसा कमा सकते हैं।
Leave a Reply