भारत में तेजी से बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दामों को देखते हुए इस समय दिन ब दिन इलेक्ट्रिक वर्जन की कारों का मार्केट बाजार बढ़ता जा रहा है. जिसमें कई बड़ी कपंनियों नें अपनी दमदार कारों को मार्केट में उतारा है जिनके बीच महिंद्रा एडं महिंद्रा भी ईवी भी इसी रेस में शामिल हो चुकी है। महिन्द्रा ने अभी एक ही इलेक्ट्रिक कार XUV 400 से इस रेस की शुरात की है। लेकिनआने वाले समय में महिंद्रा एडं महिंद्रा कंपनी भारत में चार नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है।
महिंद्रा ने 15 अगस्त के खास मौके पर इलेक्ट्रिक थार का लुक पेश किया था, जिसे जल्द ही आने वाले कुछ सालों में लॉन्च किया जाना है। इसके साथ बोलेरो, स्कॉर्पियो और XUV.e8 जैसी इलेक्ट्रिक कारें भी दस्तक देंने वाली है। आइए जानते है इसके बारे में..
Mahindra xuv.e8
महिंद्रा जल्द ही अपने XUV 700 के इलेक्ट्रिक वेरिएंट xuv.e8 को पेश करने वाली है। इस ईवी का कॉनसेप्ट यूके के एक ऑटो फेस्ट में पेश किया जा चुका है। इस कार में 80kWh की दमदार बैटरी दी गई है। जिसमें 230 से 350bhp की पावर देने वाला इंजन मिल सकता है. उम्मीद लगाई जा रही है कि महिंद्रा इसको 30 लाख रुपये की कीमत के साथ दिसंबर तक लॉन्च कर देगी।
Mahindra Thar.e
महिंद्रा ने अपने ग्लोबल FutureScape इवेंट मे Thar.e का कॉनसेप्ट पेश किया था। इस थार में 5 डोर वाला फ्यूचरिस्टिक लुक दिया जा सकता है. महिंद्रा इस कार को मार्च 2026 तक भारत के मार्केट में पेश कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक थार की कीमत 20-25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।
Scorpio.e और Bolero.e
महिंद्रा ने 15 अगस्त के खास मौके पर Scorpio और Bolero के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को जल्द ही भारत में लाने की घोषणा की है। Scorpio और Bolero.e साल 2026 तक भारत में लॉन्च होंगी। इसके अलावा Thar.e की तरह Scorpio.e और Bolero.e का लुक भी पेट्रोल और डीजल वाले मॉडल से काफी अलग दिखाई देगा।
Leave a Reply