कोबरा सांप का अचानक सामना होने पर घबराएं नही और ना मारें, बस अपनाए ये तरीका

नई दिल्ली: मानसून के आते ही चारों ओर के वातावरण में ठड़ांहट आ जाती है। जिससे बारिश होते ही बिल के अंदर छुपे कीड़े मकोड़े से लेकर सांप-बिच्छू जैसे जीव जंतु का बाहर आना शुरू हो जाता है। जो हमारे लिए एक बड़ी समस्या भी बन जाते है। इन जीवों में सबसे जहरीला सांप होता है जिसके काटने से इंसान की मृत्यु निश्चित है। और ऐसे जीव की आहट मिलते लोग दहशत में आ जाते है।

ज्यादातर लोग सांप को सामने आते देख ऐसे डर जाते है कि अपने आप को बचाने के लिए सीधे सांप को मार डालना सही समझते है। लेकिन यह बात बहुत ही कम लोग जानते है कि जितना हम सांप से डरते है सके कहीं ज्यादा सांप मनुष्यों से डरते है वो स्वाभाव से काफी सीधे और शर्मीले स्वाभाव के होते है। वो बिना किसी कारण के किसी को हानि नही पहुंचाते।

लेकिन फिर भी यदि की जहरीला सांप आपके सामने  आ जाए तो उसे मारिए नही बल्कि आज हम पको से तरीका बता रहे है जिससे आपकी थोड़ी सी समझदारी इंसान के साथ साथ सांप की भी जान को बचा सकती है।

जरूरी है सांपों का संरक्षण

छत्तीसगढ़ के मोइज अहमद सापं को बचाने का काम कर रहे है उन्होने अब तक हजारों सापों को बचाकर जंग में छोड़ेने का काम किया है। उनके अनुसार भारत में पाए जाने वाले 100 प्रतिशत सांपों में 20 प्रतिशत सांप ही जहरीले प्रजाति के होते हैं, बाकी 80 प्रतिशत सापों में कम मात्रा में जहर होता हैं। उन्होंने बताया कि सांपों को बचाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि प्रकृति को संजोए रखने के साथ  पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में सांप महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा खेतो में फसलों का नुकसान करने वाले चूहों को भी यह खत्म करके फसलों को बचाते हैं।  खेतों में रहने वाले कोबरा और धामन सांप चूहों का शिकार सबसे ज्यादा करते हैं इसलिए सांपों का संरक्षण जरूरी है।

घर में सांप घुस आए तो क्या करें

>यदि आपके घर में सांप घुस जाए तो उसे बाहर निकालने के लिए आप चारों ओर मिट्टी तेल या फिनाइल का छिड़काव कर दें, इसकी गंध मिलते ही सापं बाहर की ओर भागने लगते है।

>सांप अक्सर दीवार/बाउंड्री के किनारे किनारे रेंगतां हुए जाता है, जिस जगह पर सांप हो वहां थोड़ी दूर पर पाइप से बोरा बांधकर रख दें, जैसे ही सांप पाइप पर जाएंगा तो बोरे में घुसने के बाद बोरा बांधकर दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दें।
सांप काटें तो क्या करें

>यदि आपको सांप काट ले तो सबसे पहले 108 को कॉल करें।

>सांप के काटने पर पीड़ित व्यक्ति को घबराने की बजे मन को शांत रखना चाहिए, ज्यादा डरने से ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है जिससे जहर का असर तेजी से शरीर में फैलता है। इसलिए अस्पताल पहुंचने तक पीड़ित को शांत रहना चाहिए।

>शरीर के जिस हिस्से पर सांप ने काटा हो, उसे स्थिर रखें।

>सांप काटने के बाद घाव को धोने के बजाए या, घरेलू इलाज करने में समय नष्ट करने की बजाए जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचना चाहिए।

>सापं के काटने की जगह पर चूसने जैसे उपाय न करें, न ही दबाव डालने वाली पट्टी बांधें। ये दोनों उपाय कारगर नहीं हैं।