किंग कोबरा का नाम आपने जरूर सुना ही होगा। यह बेहद जहरीला सांप होता है। इसके काट लेने पर मानव के जीवित रहने की उम्मीद ही ख़त्म हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का एक शहर ऐसा भी है जिसको किंग कोबरा का घर कहा जाता है। हम बात कर रहें हैं मध्य भारत के राज्य छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर की।
यहां पर 18 फिट तक का कोबरा सांप देखने को मिल जाता है। आपको बता दें कि 2 साल पहले इस सांप की प्रजाति के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने एक पायलट प्रोजेक्ट चलाया था। जिससे पहली बार किंग कोबरा तथा इसके रहवास के बारे में जानकारियां सामने आई थीं।
इस तरह से जुटाई जानकारी
इस पायलेट प्रोजेक्ट में कोरबा के अलग अलग स्थानों से रिपोर्टिंग की गई। अलग अलग स्थानों से इसकी केचुली भी पाई गई। इसके घोसलों का भी पता लगा। जिससे यह पता लगा की किंग कोबरा सांप कोरबा जिले के अलग अलग स्थानों में पाए जाते हैं।
इस ख़ास प्रजाति के सांप को बारीकी से जानने तथा इसके रह वास के सर्वेक्षण के लिए निविड़ सूचनाएं निकाली गई। इसका उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को जागरूक करना तहा उनके माध्यम से इस दुर्लभ प्रजाति का संरक्षण करना तथा कोरबा जिले में बेहतर सर्पदंश का उपचार था। इस कार्य के लिए तीन संस्थाओं का चयन किया गया था।
नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी करेगी कार्य
इन तीन संस्थाओं में से नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी रायपुर का चयन किया गया। यह संस्था अगले वर्ष कोरबा तथा उसके आसपास के स्थानों में इस दुर्लभ सरीसृप तथा अन्य सरीसृपों का अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट वन अधिकारी को देगी।
इस अध्ययन में कई सवालों जैसे यह जीव कोरबा में ही क्यों अधिक मिल रहा है, इसकी समस्या घट या बढ़ रहीं हैं, इनकी संख्या को कोई समस्या तो नहीं है आदि के जवाब इस अध्ययन में मिलेंगे। इस संस्था का कार्य स्थानीय लोगों में वन्य जीवों के संघर्ष की स्थिति में कार्य किया जाए, बच्चों में जागरूकता लाना, सर्पदंश के पीड़ित का बेहतर प्रवंध करना आदि भी हैं।
Leave a Reply